कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

प्रश्न 1 एवं 2: सही विकल्प का चयन कीजिए –

1. निम्नलिखित में से किसे घर्षण द्वारा आसानी से आवेशित नहीं किया जा सकता?
(क) प्लास्टिक का पैमाना
(ख) ताँबे की छड़
(ग) फूला हुआ गुब्बारा
(घ) ऊनी वस्त्र
उत्तर: (ख) ताँबे की छड़


2. जब काँच की छड़ को रेशम के कपड़े से रगड़ते हैं, तो छड़ –
(क) तथा कपड़ा दोनों धनावेशित हो जाते हैं।
(ख) धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।
(ग) तथा कपड़ा दोनों ऋणावेशित हो जाते हैं।
(घ) ऋणावेशित हो जाती है तथा कपड़ा धनावेशित हो जाता है।
उत्तर: (ख) धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।


प्रश्न 3: निम्नलिखित कथनों के सामने सही के लिए T और गलत के लिए F लिखिए –

(क) समान आवेश एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं। — F
(ख) आवेशित काँच की छड़, आवेशित प्लास्टिक की छड़ को आकर्षित करती है। — T
(ग) तड़ित चालक किसी भवन की तड़ित से सुरक्षा नहीं कर सकता। — F
(घ) भूकंप की भविष्यवाणी की जा सकती है। — F


प्रश्न 4: सर्दियों में स्वेटर उतारते समय चट-चट की ध्वनि सुनाई देती है। क्यों?

उत्तर: सर्दियों में स्वेटर और शरीर के बीच घर्षण से आवेश उत्पन्न होता है जिससे स्थैतिक विद्युत बनती है। इसी कारण “चट-चट” की आवाज़ सुनाई देती है।


प्रश्न 5: जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं, तो वह अपना आवेश क्यों खो देती है?

उत्तर: क्योंकि शरीर विद्युत का चालक होता है। जब हम किसी आवेशित वस्तु को छूते हैं, तो उसका आवेश हमारे शरीर के माध्यम से पृथ्वी में स्थानांतरित हो जाता है।


प्रश्न 6: उस पैमाने का नाम बताइए जिससे भूकंपों की तीव्रता मापी जाती है। यदि किसी भूकंप की माप 3 है, तो क्या उसे रिकॉर्ड किया जा सकता है? क्या उससे अधिक हानि होगी?

उत्तर:

  • भूकंपों की तीव्रता रिक्टर स्केल से मापी जाती है।
  • हाँ, तीव्रता 3 वाले भूकंप को भूकंपलेखी (सीस्मोग्राफ) से रिकॉर्ड किया जा सकता है।
  • इससे अधिक हानि नहीं होती।

प्रश्न 7: तड़ित (बिजली) से बचाव के तीन उपाय बताइए।

उत्तर:
(i) खुले स्थान में न रहें।
(ii) बिजली के उपकरणों और धातु से दूर रहें।
(iii) बिजली की गर्जना सुनकर किसी सुरक्षित स्थान पर जाएँ।
(iv) धातु की छतरी के स्थान पर लकड़ी की छड़ी वाली छतरी का प्रयोग करें।


प्रश्न 8: आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है, जबकि अनावेशित गुब्बारे को आकर्षित करता है। क्यों?

उत्तर:

  • दो समान आवेश एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं।
  • जब एक गुब्बारा अनावेशित होता है, तो वह दूसरे से विपरीत आवेश ग्रहण करता है और वे आकर्षित होते हैं।

प्रश्न 9: चित्र की सहायता से उस यंत्र का वर्णन कीजिए जिसका उपयोग किसी वस्तु के आवेशित होने का पता लगाने के लिए किया जाता है।

उत्तर:
इस यंत्र को विद्युतदर्शी (Electroscope) कहते हैं।

  • एक जार में एल्यूमिनियम की दो पत्तियाँ लगाई जाती हैं।
  • आवेशित रॉड को स्पर्श कराने पर पत्तियाँ एक-दूसरे से दूर हो जाती हैं क्योंकि वे समान आवेशित हो जाती हैं।

प्रश्न 10: भारत के तीन ऐसे राज्य जहाँ भूकंप आने की संभावना अधिक रहती है –

उत्तर:

  1. जम्मू-कश्मीर
  2. गुजरात
  3. हिमाचल प्रदेश

प्रश्न 11: यदि आप बाहर हैं और भूकंप आता है, तो क्या सावधानियाँ बरतेंगे?

उत्तर:
(i) खाली जगह पर बैठ जाएँ और सिर को ढक लें।
(ii) वाहन में हों तो बाहर न निकलें।
(iii) बिजली के उपकरणों से दूर रहें।
(iv) दौड़ें नहीं – इससे ज्यादा झटके लग सकते हैं।


प्रश्न 12: मौसम विभाग ने तड़ित झंझा की चेतावनी दी है और आपको बाहर जाना है। क्या आप छतरी लेकर जाएँगे?

उत्तर:
नहीं। क्योंकि छतरी में धातु लगी होती है, और उस पर करंट प्रवाहित हो सकता है, जिससे व्यक्ति को चोट पहुँच सकती है।

Scroll to Top