NMMS SET Social Science Scholastic Aptitude Test (शैक्षणिक योग्यता परीक्षण)

 सामाजिक विज्ञान – वस्तुनिष्ठ प्रश्नावली


1. निर्वाचन क्षेत्र से क्या आशय हैं ?
A. वह क्षेत्र जहां से जनता अपना प्रतिनिधि चुनती हैं
B. वह क्षेत्र जहां से विभिन्न प्रकार के खनिज निकलते हैं
C. जहां देश की राजधानी हो
D. निर्वाचित प्रतिनिधियों के बैठक का स्थान
उत्तर: A


2. निम्नलिखित में से कौन स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल नहीं है?
A. स्वास्थ्य केंद्र (अस्पताल)
B. परीक्षणों के लिए प्रयोगशाला
C. एम्बुलेंस की सुविधा
D. सभी को रोजगार की सुविधा
उत्तर: D


3. राजस्थान के किस शहर को वस्त्र नगरी के रूप में जाना जाता है?
A. अजमेर
B. अलवर
C. भीलवाड़ा
D. जयपुर
उत्तर: C


4. भारतीय शासन व्यवस्था में शासन के कितने स्तर होते हैं ?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
उत्तर: C


5. लिंग भेद का अर्थ है
A. पुरुषों में भेद करना
B. महिलाओं और पुरुषों में भेद करना
C. शिक्षित और अशिक्षित में भेद करना
D. बच्चों और पुरुषों में भेद करना
उत्तर: B


6. निम्नलिखित में से कौनसा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नहीं है ?
A. रेडियो
B. टेलीविजन
C. इंटरनेट
D. अखबार
उत्तर: D


7. निम्न में से कौन फुटकर व्यापारी कहलाता है ?
A. जो वस्तु को उत्पादक से सीधा खरीदता है
B. वह जो वस्तु दूसरे व्यापारियों को बेचता है
C. वह अंतिम व्यापारी जो अंततः वस्तुएं उपभोक्ता को बेचता है
D. वह जो वस्तुएं खरीद कर उनका उपभोग करता है
उत्तर: C


8. कौनसा शहर गंगा नदी के तट पर स्थित नहीं है?
A. प्रयागराज
B. वाराणसी
C. लखनऊ
D. जयपुर
उत्तर: D


9. तमिलनाडु का इरोड शहर किस बाजार के लिए प्रसिद्ध है ?
A. कपड़ा बाजार
B. कार बाजार
C. इलेक्ट्रोनिक वस्तुएं
D. खाद्य सामग्री
उत्तर: A


10. पृथ्वीराज चौहान तृतीय ने किस शासक को युद्ध में हराया था?
A. महमूद गजनवी
B. कुतुबुद्दीन ऐबक
C. मुहम्मद गौरी
D. शेर शाह सूरी
उत्तर: C


11. निम्नलिखित में से कौनसा जोड़ा सही सुमेलित है?
A. राष्ट्रकूट – तमिलनाडु
B. गुर्जर प्रतिहार – पश्चिमी दक्कन
C. चोल – गुजरात
D. पाल – बंगाल
उत्तर: D


12. कृषि पर लगने वाला कर कौनसा था?
A. जकात
B. खराज
C. जजिया
D. जब्त
उत्तर: B


13. राजकुमारी दुर्गावती किस राजवंश की राजकुमारी थी?
A. मेवाड़ के सिसोदिया
B. मारवाड़ के राठौड़
C. अजमेर के चौहान
D. महोबा के चंदेल
उत्तर: D


14. अलवार संत किस देवता के उपासक थे?
A. शिव
B. इंद्र
C. विष्णु
D. प्रकृति
उत्तर: C


15. मीरा बाई का विवाह कौनसे राजघराने में हुआ था?
A. मेवाड़ के सिसोदिया
B. मारवाड़ के राठौड़
C. जैसलमेर के भाटी
D. बूंदी के हाड़ा
उत्तर: B


16. सिक्ख धर्म से सम्बन्धित पवित्र धर्म ग्रंथ है –

A. रामायण
B. कुरान
C. गुरु ग्रंथ साहब
D. बाइबिल
उत्तर:C. गुरु ग्रंथ साहब


17. राधा कृष्ण से संबंधित पौराणिक घटनाओं का लोक नाट्य में प्रस्तुतिकरण को कहा जाता है-

A. रास लीला
B. राम लीला
C. तमाशा
D. भरतनाट्यम
उत्तर:A. रास लीला


18. निम्नलिखित में से जल मंडल में शामिल नहीं हैं –

A. नदी
B. समुद्र
C. मैदान
D. महासागर
उत्तर:C. मैदान


19. पृथ्वी की सतह की सबसे ऊपरी परत को कहते है –

A. पर्पटी
B. क्रोड़
C. मेंटल
D. खनिज
उत्तर:A. पर्पटी


20. भू पर्पटी के नीचे का वह स्थान, जहां से कंपन आरंभ होता है, कहलाता है –

A. अधिकेंद्र
B. भूकंप
C. उदगम केंद्र
D. ज्वालामुखी
उत्तर:C. उदगम केंद्र


21. पृथ्वी के वायुमंडल की वह कौनसी परत है ,जिसमे मौसम संबंधी घटनाएं होती है?

A. क्षोभ मंडल
B. समताप मंडल
C. मध्य मंडल
D. बाहरी मंडल
उत्तर:A. क्षोभ मंडल


22. गर्म महासागरीय धाराएं सामान्यतः कहां उत्पन्न होती है?

A. ध्रुवों के निकट
B. भूमध्य रेखा के निकट
C. ध्रुवों और भूमध्य रेखा के निकट
D. उपरोक्त में से कहीं पर नहीं
उत्तर:B. भूमध्य रेखा के निकट


23. भूमध्य रेखीय प्रदेश स्थित है-

A. 10° उत्तरी अक्षांश से 10° दक्षिणी अक्षांश के मध्य
B. 23° उत्तरी अक्षांश से 23° दक्षिणी अक्षांश
C. 66° उत्तरी अक्षांश से 66° दक्षिणी अक्षांश
D. 90° उत्तरी अक्षांश से 90° दक्षिणी अक्षांश
उत्तर:A. 10° उत्तरी अक्षांश से 10° दक्षिणी अक्षांश के मध्य


24. टूकन पक्षी कहां पाया जाता है?

A. अफ्रीका के जंगलों में
B. सहारा रेगिस्तान में
C. अमेजन के जंगलों में
D. मंगोलिया के रेगिस्तान में
उत्तर:C. अमेजन के जंगलों में


25. जनसंख्या घनत्व का क्या अर्थ है-

A. विशेष क्षेत्र की जनसंख्या
B. विशेष समुदाय की जनसंख्या
C. प्रति एक वर्ग किमी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या
D. स्थान विशेष का क्षेत्रफल
उत्तर:C. प्रति एक वर्ग किमी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या


26. एक सींग वाला गैंडा किस क्षेत्र में पाया जाता है –

A. ब्रह्मपुत्र के मैदानों में
B. डेल्टा क्षेत्र में
C. बंगाल की खाड़ी में
D. उत्तर-पूर्वी पठारी क्षेत्र में
उत्तर:A. ब्रह्मपुत्र के मैदानों में


27. बंगाल टाइगर कहां मिलते है?

A. पर्वतीय क्षेत्र में
B. डेल्टा क्षेत्रो में
C. अमेजन वनों में
D. ब्रह्मपुत्र के मैदानों में
उत्तर:B. डेल्टा क्षेत्रो में


28. गंगा नदी के संरक्षण के लिए कौनसा कार्यक्रम शुरु किया गया ?

A. नमामी गंगे
B. हरित गंगे
C. स्वच्छ गंगे
D. सदा नीरा जलधारा योजना
उत्तर:A. नमामी गंगे


29. सहारा रेगिस्तान किस महाद्वीप में स्थित है?

A. एशिया
B. अफ्रीका
C. उत्तरी अमेरिका
D. यूरोप
उत्तर:B. अफ्रीका


30. पृथ्वी के सबसे ठंडे स्थानों में से एक “द्रास” कहां पर स्थित है –

A. लद्दाख
B. हिमाचल
C. जम्मू और कश्मीर
D. शिमला
उत्तर:A. लद्दाख


Scroll to Top