कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 1 भोजन के घटक

 

 

पोषण संबंधी प्रश्नोत्तरी

प्रश्न 1. हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्वों के नाम लिखिए।
हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन तथा खनिज-लवण हैं। इनके अतिरिक्त हमारे भोजन में रेशा (आहारी रेशे) और जल भी होते हैं।
प्रश्न 2. निम्नलिखित के नाम लिखिए—

(क) पोषक जो मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं।

कार्बोहाइड्रेट और वसा।

(ख) पोषक जो हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक हैं।

प्रोटीन और खनिज लवण।

(ग) वह विटामिन जो हमारी अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक है।

विटामिन-A।

(घ) वह खनिज जो अस्थियों के लिए आवश्यक है।

कैल्सियम।
प्रश्न 3. दो ऐसे खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए, जिनमें निम्न पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं—
पोषक तत्वखाद्य पदार्थ
(क) वसामूँगफली, दूध
(ख) मंडआलू, चावल
(ग) आहारी रेशाताजे फल, साबुत खाद्यान
(घ) प्रोटीनसोयाबीन, पनीर
प्रश्न 4. इनमें सही कथन को (✓) अंकित कीजिए—

(क) केवल आलू चावल खाने से हम अपने शरीर के पोषण आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं। (×)

(ख) सन्तुलित आहार खाने अथवा रोगों की रोकथाम की जा सकती है। (✓)

(ग) शरीर के लिए सन्तुलित आहार में प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चाहिए। (✓)

(घ) शरीर को सभी पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए केवल माँस पर्याप्त है। (×)

प्रश्न 5. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—

(क) रिकेट्स विटामिन D के अभाव से होता है।

(ख) विटामिन B₁ की कमी से बेरी-बेरी नामक रोग होता है।

(ग) विटामिन C के अभाव से स्कर्वी नामक रोग होता है।

(घ) हमारे भोजन में विटामिन A के अभाव से रतौंधी होती है।

 

Scroll to Top