कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 17 तारे और सौर परिवार

1. निम्नलिखित में से कौन सौर परिवार का सदस्य नहीं है?

(क) क्षुद्रग्रह
(ख) उपग्रह
(ग) तारामंडल
(घ) धूमकेतु

उत्तर: (ग) तारामंडल


2. निम्नलिखित में से कौन सूर्य का ग्रह नहीं है?

(क) सीरियस
(ख) बुध
(ग) शनि
(घ) पृथ्वी

उत्तर: (क) सीरियस


3. चंद्रमा की कलाओं के घटने का कारण यह है कि –

(क) हम चंद्रमा का केवल वह भाग देख सकते हैं जो हमारी ओर प्रकाश को परावर्तित करता है।
(ख) हमारा चंद्रमा से दूर परिवर्तित होता रहता है।
(ग) पृथ्वी की छाया चंद्रमा के पृष्ठ के केवल कुछ भाग को ही ढकती है।
(घ) चंद्रमा के वायुमंडल की मोटाई निश्चित नहीं है।

उत्तर: (क) हम चंद्रमा का केवल वह भाग देख सकते हैं जो हमारी ओर प्रकाश को परावर्तित करता है।


4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क) सूर्य से सबसे अधिक दूर वाला ग्रह ___________ है।
उत्तर: नेपच्यून

(ख) वर्ण में रक्ताभ प्रतीत होने वाला ग्रह ___________ है।
उत्तर: मंगल

(ग) तारों के ऐसे समूह को जो कोई पैटर्न बनाता है ___________ कहते हैं।
उत्तर: तारामंडल

(घ) ग्रह की परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिंड को ___________ कहते हैं।
उत्तर: उपग्रह

(ड़) शूटिंग स्टार वास्तव में ___________ नहीं हैं।
उत्तर: तारे

(च) क्षुद्रग्रह ___________ तथा ___________ की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं।
उत्तर: मंगल तथा बृहस्पति


5. निम्नलिखित कथनों पर सत्य (T) अथवा असत्य (F) अंकित कीजिए:

(क) ध्रुव तारा सौर परिवार का सदस्य है। — ❌ असत्य (F)
(ख) बुध सौर परिवार का सबसे छोटा ग्रह है। — ✅ सत्य (T)
(ग) यूरेनस सौर परिवार का सबसे दूरस्थ ग्रह है। — ❌ असत्य (F)
(घ) INSAT एक कृत्रिम उपग्रह है। — ✅ सत्य (T)
(ड़) हमारे सौर परिवार में नौ ग्रह हैं। — ❌ असत्य (F)
(च) ओरायन तारामंडल केवल दूरबीन से देखा जा सकता है। — ❌ असत्य (F)


6. स्तंभ मिलाइए:

स्तंभ Iस्तंभ II
(क) आंतरिक ग्रहमंगल, पृथ्वी
(ख) बाह्य ग्रहशनि
(ग) तारामंडलसप्तर्षि, ओरायन
(घ) पृथ्वी के उपग्रहचंद्रमा

7. यदि शुक्र संध्यातारे के रूप में दिखाई दे रहा है, तो आप इसे आकाश के किस भाग में पाएँगे?

उत्तर:
शुक्र ग्रह सूर्य के सबसे निकट स्थित ग्रहों में से एक है। चूँकि सूर्य संध्या समय पश्चिम दिशा में डूबता है, इसलिए शुक्र भी उसी दिशा में दिखाई देता है। अतः शुक्र संध्यातारे के रूप में आकाश के पश्चिमी भाग में दिखाई देगा।


8. सौर परिवार के सबसे बड़े ग्रह का नाम लिखिए।

उत्तर:
बृहस्पति सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह है। इसका द्रव्यमान पृथ्वी से लगभग 3000 गुना तथा व्यास 11 गुना अधिक है।


9. तारामंडल क्या होता है? किन्हीं दो तारामंडलों के नाम लिखिए।

उत्तर:
जब आकाश में कई तारे मिलकर कोई विशेष आकृति बनाते हैं, तो उस तारों के समूह को तारामंडल कहते हैं।
उदाहरण: सप्तर्षि और कैसियोपिया।


10. (i) सप्तर्षि तथा (ii) ओरायन तारामंडल के प्रमुख तारों की आपेक्षिक स्थिति दर्शाने के लिए आरेख खींचिए।

उत्तर:
(यहाँ आरेख खींचा जाना चाहिए — सप्तर्षि में 7 तारे कंधे की आकृति में और ओरायन में तीन तारों की सीधी पट्टी)


11. ग्रहों के अतिरिक्त सौर परिवार के अन्य दो सदस्यों के नाम लिखिए।

उत्तर:
सौर परिवार में ग्रहों के अतिरिक्त धूमकेतु और क्षुद्रग्रह भी शामिल होते हैं।


12. व्याख्या कीजिए कि सप्तर्षि की सहायता से ध्रुव तारे की स्थिति आप कैसे ज्ञात करेंगे।

उत्तर:
सप्तर्षि के अंतिम दो तारों की सीधी रेखा खींचकर उसे उत्तर दिशा की ओर बढ़ाते हैं। यह रेखा जिस तारे को इंगित करती है, वह ध्रुव तारा होता है।


13. क्या आकाश में सारे तारे गतिशील होते हैं? व्याख्या कीजिए।

उत्तर:
आकाश में केवल ध्रुव तारा स्थिर प्रतीत होता है, बाकी सभी तारे घूमते दिखाई देते हैं।
यह पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण होता है।
ध्रुव तारा पृथ्वी के अक्ष के लगभग सीध में होता है, इसलिए वह स्थिर प्रतीत होता है।


14. तारों के बीच की दूरियों को प्रकाश-वर्ष में क्यों व्यक्त किया जाता है? “कोई तारा पृथ्वी से आठ प्रकाश-वर्ष दूर है” का क्या अर्थ है?

उत्तर:
तारों के बीच की दूरी बहुत अधिक होती है, इसलिए उन्हें प्रकाश-वर्ष में मापा जाता है।
1 प्रकाश-वर्ष वह दूरी है जो प्रकाश एक वर्ष में तय करता है।
यदि कोई तारा पृथ्वी से आठ प्रकाश-वर्ष दूर है, तो इसका अर्थ है कि वह लगभग 7.56 × 10¹³ किमी दूर है।


15. बृहस्पति की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या से 11 गुना है। बृहस्पति और पृथ्वी के आयतनों का अनुपात ज्ञात कीजिए। बृहस्पति में कितनी पृथ्वियाँ समा सकती हैं?

उत्तर:
पृथ्वी की त्रिज्या = r
बृहस्पति की त्रिज्या = 11r

गोल का आयतन = (4/3)πr³
⇒ बृहस्पति का आयतन = (4/3)π(11r)³ = (4/3)π × 1331r³
⇒ अनुपात = 1331 : 1

अतः बृहस्पति में 1331 पृथ्वियाँ समा सकती हैं।


16. बूझो ने सौर परिवार का निम्नलिखित आरेख खींचा। क्या यह सही है? यदि नहीं, तो इसे संशोधित कीजिए।

उत्तर:
बूझो द्वारा खींचे गए आरेख में ग्रहों की कक्षा का क्रम गलत है।
सही क्रम के लिए मंगल को शुक्र से तथा यूरेनस को नेपच्यून से बदलना होगा।

Scroll to Top